जमशेदपुर: भारतीय इतिहास के महानायक महाराणा प्रताप के जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई ने जमशेदपुर में मैरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप की अमर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर प्रदेश वीरांगना की पदाधिकारी श्रीमती सरोज सिंह, पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनंदा सिंह, सरायकेला की जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिप्रभा सिंह, जमशेदपुर की जिला संगठन सचिव श्रीमती पूर्णिमा सिंह और उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित थीं.



