दुबई: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. अमीरात क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के ओयाजन की मंजूरी देने से इनकार कर सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीस पीसीबी ने पीएसएल के बाकी बचे मैच दुबई में कराने की घोषणा की थी.भारत के साथ जारी तनाव के बीच पीसीबी पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात में कराने का मन बना रहा था, लेकिन अब ऐसी खबर आई है कि यूएई इसके लिए मना करने वाला है.(नीचे भी पढ़े)
अमीरात क्रिकेट बोर्ड भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव के बीच होने वाले नतीजों को लेकर चिंतित है. पीसीबी ने घोषणा की है कि चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल ) के शेष मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया है.पाकिस्तान बोर्ड ने कहा कि टूर्नामेंट के आखिरी आठ मैच, जो पहले रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में निर्धारित थे, अब यूएई में आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) में इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बोर्ड द्वारा पीएसएल के शेष मैचों की मेजबानी को यूएई में मंजूरी दिए जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं.



