जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची के हाथी घोड़ा मंदिर के पास रविवार की शाम हाइवा की टक्कर से सोनारी के दो लोगों सूबेदार प्रसाद और रोहित की मौत के बाद बस्तीवासियों में आक्रोश है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बस्ती के लोगों ने मरीन ड्राइव पर भूतनाथ मंदिर के पास 30 मिनट तक जाम लगाया. बस्तीवासियों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए. रोहित के चार बच्चे हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

सूबेदार प्रसाद के दो बच्चे हैं. लोगों कहना है कि इन बच्चों की परवरिश कैसे होगी इसलिए इन्हें मुआवजा दिया जाए और हाईवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. बस्तीवासी मरीन ड्राइव पर जाम लगाए हुए हैं और आक्रोशित हैं. बाद में सोनारी और साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत कराया.















