जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में दो दिवसीय जमशेदपुर का वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव शॉर्ट्स 2026 (19वें संस्करण) का शुभारंभ शनिवार की शाम को हुआ. शॉर्ट्स फिल्म महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील की पूर्व अधिकारी शक्ति शर्मा, विशिष्ट अतिथि समाजसेविका पुर्वी घोष, टेक 5 कम्युनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित तथा शॉर्ट्स के 19वें संस्करण का पोस्टर जारी कर किया. कार्यक्रम का सफल संचालन रंगमंच के कलाकार सिद्धार्थ सेन ने किया. पहले दिन शनिवार को सात (07) फिल्म दिखायी गयी. पहली फिल्म इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन ‘डिस्टेंसेस‘(अंग्रेजी, 27 मिनट) से हुई, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अशोक विश्वनाथन ने निर्देशित किया है और जिसमें रितुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद ‘पेड़ कहां जाते हैं?‘(संताली, 15 मिनट, मानसिंह बास्की – पुणे), ‘सेक्कोर‘(अंग्रेजी, 4 मिनट, रजत घोष – मुंबई), ‘शुगर डैडी‘(अंग्रेजी-बंगाली, 18 मिनट, अभिषेक गांगुली – कोलकाता), ‘नशा से नशा तक‘ (हिंदी, 7 मिनट, निर्देशक उदय साहू), ‘अंतरकथा‘ (बंगाली, 14 मिनट, चंद्रिमा रे – कोलकाता), आफ्टर आवर्स (अंग्रेजी, 9 मिनट, संजय मिश्रा – कोलकाता) प्रदर्शित की गयी. दूसरे दिन रविवार को शाम 5 बजे से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू होगी, जिसमें नौ (09) फिल्म-‘वीबीडीए झारखंड‘ (अंग्रेजी-हिंदी, 17 मिनट, तथागत भट्टाचार्य – कोलकाता), माटी (हिंदी, 19 मिनट, विवेक उपाध्याय – मुंबई), ‘गाछ बाबा‘(बंगाली-अंग्रेजी, 16 मिनट, निर्देशक अमित कुमार),‘दृष्टि (हिंदी, 22 मिनट, निर्देशक गौतम गोप), ‘आसान पैसा‘ (हिंदी, 19 मिनट, निर्देशक मसरूर सिद्दीकी),‘एक और‘(मौन, 7 मिनट, निर्देशक तपोन रॉय),‘मायापुर – प्रभु मिलन का द्वार‘(हिंदी, 11 मिनट, निर्देशक सुमंत सिन्हा) ‘‘नूपुर‘(बंगाली-अंग्रेजी, 10 मिनट, सोहम चक्रवर्ती – कोलकाता), फोमो (मौन, 3 मिनट, मिनी पांडे – मुंबई) दिखायी जायेगी. इसका आयोजन द सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंसश् (एसपीपीई) जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस कोलकाता द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा हैं.












