जमशेदपुर : टाटा स्टील में तबादला किया गया है. कई सारे नये लोगों को भी कंपनी में इंट्री दी गयी है. एक इंटरव्यू के आधार पर टाटा स्टील मेरामंडली के एडमिस्ट्रेशन के तौर पर अनुज कुमार सिंह का चयन किया गया है. वे टाटा स्टील के कारपोरेट रिलेशन इंप्लाइज सर्विसेज व एस्टेट के रुप में काम कर रहे थे. 5 मई से उनकी पोस्टिंग की गयी है. आइएल 4 से आइएल 3 में प्रोमोशन देते हुए नयी पोस्टिंग की गयी है. वहीं, टटा स्टील के फाइनांस व एकाउंट की सीनियर मैनेजर स्वाति काबरा का तबादला किया गया है. उनको फाइनांस व एकाउंट में सीनियर एरिया मैनेजर फाइनांसियल कंट्रोलर के रुप में पदस्थापित किया गया है. टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के मैनेजर राहुल घोष को टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन में असिस्टेंट मैनेजर कम्यूनिकेशन ब्रांड व पीआर के पद पर पदस्थापित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वे आइएल 6 स्तर के अधिकारी है. कंपनी के सीनियर मैनेजर कारपोरेट प्लानिंग व रिव्यू राहुल कुमार सिंह को एरिया मैनेजर शिखर व बिजनेस रिव्यू के तौर पर पदस्थापित किया गया है. वे आइएल 5 से आइएल 4 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. चीफ प्रोक्योरमेंट बल्क कमोडिटी व इंडस्ट्रियल गैसेस अखिलेश कुमार को आइएल 3 से आइएल 2 में प्रोमोशन दिया गया है. वे अपने ही पद पर बने रहेंगे, लेकिन उनको प्रोमोशन दे दिया गया है. चीफ मार्केटिंग व सेल्स एफएएमडी आइएल 2 संतोष एंटनी को अतिरिक्त प्रभार आयरन व मैगनीज ओर का दिया गया है. वहीं, चीफ ऑपरेशन फेरोक्रोम बीडी नंदा का पदनाम बदला गया है. उनको चीफ ऑपरेशंस फेरो एलॉय प्लांट बनाया गया है. चीफ माइंस एफएएमडी आइएल 2 शंभुनाथ झा की रिपोर्टिंग बदली गयी है.














