रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य के लिए लगातार भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम चल रहा है. इस क्रम में विधायक प्रतिनिधि पिरु हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने श्यामरायडीह से फुल्कानी व डोमरडीहा से परिया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. कहा की कोई भी गांव की सड़क नहीं छूटेगी.(नीचे भी पढ़े)

सभी गांव टोला की जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार और मरम्मत होगी. सन्नी उरांव ने श्यामरायडीह से फुल्कानी पथ का विशेष मरम्मत कार्य होगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पिरु हेब्रम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ताराकांत, झामुमो नेता प्रदीप महतो, टिंकू प्रधान उपमुखिया सद्दाम हुसैन, वार्ड मेंबर जाकिर हुसैन पंचायत समिति मो नियाज, मुखिया सोमनाथ कोया मुंडा, सुभाकर बांदिया, कुलदीप सिंहदेव आदि मौजूद थे.











