जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बे़ड़ाढ़ीपा में शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. युवती ने इस संबंध में पोटका के धीरोल निवासी कृष्ण मोहन सोरेन के खिलाफ बागबेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवती बेड़ाढीपा की रहने वाली है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.(नीचे भी पढ़े)
युवती ने बताया कि युवक कृष्ण मोहन सोरेन 12 मई 2014 को 11 साल पहले महिला के संपर्क में आया था. युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था. इस दौरान युवक ने उसका यौन शोषण भी किया. अब युवक पर शादी का दबाव बनाने पर मुकर गया. युवती ने इस साल 19 अप्रैल को आखिरी बार बागबेड़ा के नया बस्ती में आरोपी से शादी के बारे में पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.











