गालूडीहः गालूडीह के बनियापाड़ा में मां गंधेश्वरी की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार शाम पूरे भक्तिभाव व पूजा-अर्चना के साथ की गयी. इस अवसर पर गंध बनिक समाज द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया. इसके बाद मां की प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में गालूडीह मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए नदी तक ले जाया गया. (नीचे भी पढ़े)
जहां देवी की प्रतिमा को भक्तिभाव से विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं द्वारा मां गंधेश्वरी से व्यवसाय में तरक्की का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया. विसर्जन जुलूस में शामिल महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पूजा की बधाई दी. इस दौरान मां गंधेश्वरी के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो उठा. लोग भक्ति के सागर में डूबा रहे. विसर्जन के बाद शाम को सामाजिक भोज का आयोजन किया गया. भोज में गंध बनिक समाज के लोग एक साथ बैठकर भोजन किया एवं सामाजिक चर्चा की.











