जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित आर्किड रेजिडेंसी के क्लब हाउस में चार दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ. चारदिवसीय समर कैंप के अंतिम दिन पृथ्वी और पानी को बचाने के थीम पर चार दिवसीय कार्य को नन्हे बच्चो ने मिटी से घरेलू चीजें,ज्वैलरी आर्ट तथा बड़े बच्चों ने कैनवास क्ले पेंटिंग सिखा. समापन समारोह में प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र मुख्य अतिथि और एस्पायर ऑर्गेनाइजेशन की उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता कर सम्मानित अतिथि के हाथों बच्चों के बीच मेडल्स और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. पूरे कैंप में बच्चों के कलात्मक कार्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई.(नीचे भी पढ़े)

अतिथियों ने समर कैंप का आयोजन कालोनियों में कराने के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए संस्था कि अध्यक्ष मधु सिंह की सराहना की. मुख्य अतिथि ने बच्चों को खाने के समानों के हिंदी नामों से बच्चों को अवगत कराने का भी सुझाव दिया, कार्यक्रम में बच्चों ने युद्ध और भूकंप के उपरांत मॉक ड्रिल,नृत्य एवं गायन आदि का प्रस्तुतीकरण किया. स्पेशल बच्चे आशुतोष ने शिवश्लोक का गायन, श्रीजीत ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता और पिहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. बच्चों ने इस समर कैंप को तपती गर्मी में खास अंदाज में मनाया. संस्था के सदस्य स्वाति पांडेय, ममता सिंह, निशा सिंह, ऐश्वर्या झा टिया, रिधिमा, ख्वाइश सिंह, माधुरी कुमार, रूपम सिंह, पिंकी पांडेय, आभा झा, सोनू बिस्वाल, बिदिशा बिस्वाल, आशिता ने इस समर कैंप को सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई. संस्था कि अध्यक्ष मधु सिंह ने प्रोत्साहन स्वरूप सभी वॉलेंटियर के बीच सर्टिफिकेट और मोमेंटो का वितरण किया.












