जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी अनंत कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उनके पास से सोने की चेन और नकद पैसे छीन लिए. अनंत कुमार किसी काम से सीपी टोला गए थे, जहां गणेश पात्रो, तुषार बहादुर, प्रदीप सागर सिंह, विमल वर्मा सहित अन्य लोगों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया और फिर मारपीट करने लगे. पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके गले से चेन और जेब से पैसे छीन लिए. घटना 15 मई की है. अनंत कुमार की शिकायत पर बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.











