जमशेदपुर: पोटका के हाता चौक के पास एचपी पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 25 हजार रुपये लूट मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी अंतर्गत रहमतनगर डांगोडीह का निवासी फिरोज अंसारी है. उसने इस घटना में शामिल होने की बात को स्वीकर कर ली है. उसने बताया कि उसके साथ दो और लोग थे, जिनमें अफजल अंसारी व शारिक साह उर्फ घेघा भी शामिल था. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अफजल अंसारी को ओड़िशा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.(नीचे भी पढ़े)

उसे भी जमशेदपुर लाने का प्रयास किया जाएगा. इनका अपराधिक इतिहास रहा है. घटना के संबंध में गिरफ्तार युवक ने बताया कि हाता एचपी पेट्रोल पंप से 25 हजार लूटने के बाद वे सभी ओडिशा निकल गए. वहां पर भी एक शराब दुकान में दुकानदार को गोली मारकर से 65 हजार लूटकर भाग निकले. वहीं पर हाता पेट्रोल पंप में इस्तेमाल किया गया बाइक को छोड़ दिए. इसकी जानकारी जिले से एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने सभी पहलुओ पर गौर करते हुए इस मामले में फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है. यह जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि है. फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला के खिलाफ जमशेदपुर, सरायकेला, चांडिल, ओड़िशा के रायरंगपुर और छत्तीसगढ़ में भी मामले दर्ज है.











