गालूडीह: बनकाटी पंचायत के ककड़ीशोल में रविवार को मिलन संघ क्लब द्वारा एक दिवसीय नाईट फुटवॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उपस्थित रहे. इस नाईट फुटबॉल मैच में कुल 24 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच एमएससी ककड़ीशोल और सीताडांगा के बीच खेला गया. जिसमें ट्राई ब्रेकर के जरिए सीताडांगा ने जीत हासिल की. इस अवसर पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है. हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी इस खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सरकार का प्रयास है कि युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और अवसर प्रदान किया जाएं, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.(नीचे भी पढ़े)
इसके लिए सरकार ने खेल नीति बनाया है. जो खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं सरकार उन खिलाड़ियों को नौकरी दे रही है. साथ ही उम्र हो चुके खिलाड़ियों को सम्मान राशि के रूप में सरकार 12 हजार रुपये दे रही है. आज विद्यालयों में शिक्षा के साथ खेल को भी महत्व दिया जा रहा है. विद्यालयों में हर साल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि विद्याथियों के लिए बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए खेल दोनों जरूरी है. वहीं मंत्री रामदास सोरेन द्वारा विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर ग्राम प्रधान रामधन बास्के, बबलु मुर्मू, झंटू रजक, रमेश मुर्मू, पप्पू चालक, तरुण बास्के, आकाश पातर, विकास पातर, राणा पातर, अमृत चालक, विश्वजीत पातर, बाबूलाल मार्डी, संजय मार्डी और झामुमो के कालीपद गोराई, जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, सचिव रतन महतो, सुनाराम सोरेन, काजल डॉन, बिमल मार्डी, ध्यानचांद सोरेन, बादल किस्कु आदि उपस्थित थे.











