गालूडीह : बनकाटी पंचायत के काकड़ीशोल में रविवार को मिलन संघ क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई. फाइनल मैच में स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच एमएससी काकड़ीशोल और सीताडांगा के बीच खेला गया, जिसमें टाइब्रेकर के जरिए फैसला लेना पड़ा. टूर्नामेंट में सीताडांगा की टीम विजेता घोषित हुई. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामदास सोरेन ने कहा कि फुटबॉल दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है. हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी इस खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सरकार का प्रयास है कि युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और अवसर प्रदान किये जाएं, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें. इसके लिए सरकार ने खेल नीति बनाई है. जो खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं सरकार उन खिलाड़ियों को नौकरी दे रही है. साथ ही, उम्र हो चुके खिलाड़ियों को सम्मान राशि के रूप में सरकार 12 हजार रुपये दे रही है. आज विद्यालयों में शिक्षा के साथ खेलों को भी महत्व दिया जा रहा है. विद्यालयों में हर साल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि विद्याथियों के लिए बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए खेल दोनों जरूरी हैं. वहीं मंत्री रामदास सोरेन द्वारा विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर ग्राम प्रधान रामधन बास्के, बबलू मुर्मू, झंटू रजक, रमेश मुर्मू, पप्पू चालक, तरुण बास्के, आकाश पातर, विकास पातर, राणा पातर, अमृत चालक, विश्वजीत पातर, बाबूलाल मार्डी, संजय मार्डी और झामुमो के कालीपद गोराई, जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, सचिव रतन महतो, सुनाराम सोरेन, काजल डॉन, बिमल मार्डी, ध्यानचांद सोरेन, बादल किस्कू आदि उपस्थित रहे.











