सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कला झरना गांव निवासी पूजा मीरा की सोमवार शाम करंट लगने से मौत हो गयी. आनन फानन में परिजनों ने उसे टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया. मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार पूजा सोमवार शाम महिला घर पर अकेली थी. वह किचन में खाना बना रही थी. जहां टेबल फैन अचानक उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गयी. तभी उसके बेटे ने देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिवार के सदस्य शिव मंदिर में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे. तभी यह घटना घटी. पूजा का साढ़े तीन साल का बेटा है. उसकी शादी 4 साल पहले कुणाल पाल से हुई थी.











