चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को पंचायत के प्रावि कटासमारा,प्रावि राजबांध,प्रावि सिंदुरगौरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली समेत कुल सात विद्यालय के रसोईयों के बीच भोजन बनाने के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खाड़बंधा प्रावि की जयंती मुर्मू को प्रमाण पत्र और 1000 रूपए, द्वितीय स्थान कोलवादिया मवि की छवि गोप को प्रमाण पत्र और 500 रूपए देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एचएम बीएस नायक, गोबिंद गोप,अरूण महतो, दिनेश माहली समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.











