रांची : झारखंड के आइएएस विनय चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. शराब घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने की है. एसीबी द्वारा सुबह करीब 11 बजे से ही मंगलवार को विनय चौबे से पूछताछ की जा रही थी. इसके अलावा उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह से भी पूछताछ की जा ही थी. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद मेडिकल टीम को एसीबी कार्यालय ले जाया गया. उनकी मेडिकल जांच करायी गयी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया. एसीबी टीम को अब जेल भेजा जा रहा है. विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव रहे हैं. उनके कार्यकाल में कथित तौर पर शराब में घोटाला हुआ है. दरअसल, यह मामला छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ है. शराब घोटाले में स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अफसरों और कई बड़े कारोबारियोंकी भूमिका सामने आयी हैं. छत्तीसगढ में शराब घोटाले की जांच वहां की आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू की थी. इसके बाद इडी ने भी इस मामले में जांच शुरू की.











