जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवाओं को अभिनय कला से रू-ब-रू कराने के उद्देश्य से सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मलेन और “मीडिया मंत्र एक्टिंग एकेडमी” के संयुक्त तत्वावधान में एक दस-दिवसीय “अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला “ का आयोजन किया जाएगा. तुलसी भवन के वातानुकूलित “चित्रकूट हॉल” में आगामी 3 जून से आरम्भ होनेवाली कार्यशाला में न्यूनतम 14 वर्ष से ऊपर के लोग हिस्सा ले सकेंगे. कार्यशाला में वरिष्ठ रंगकर्मी हरि मित्तल के द्वारा नाटक और फिल्म आधारित अभिनय कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यशाला प्रतिदिन संध्या 5 से 7 बजे तक चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों के बीच एकल-संवाद पर अभिनय की प्रतियोगिता होगी और श्रेष्ठ तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे. कार्यशाला पूरी तरह नि:शुल्क है. इसमें भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति तुलसी भवन से सम्पर्क कर सकते हैं या फोन नंबर 9431110894 पर फोन कर सकते हैं.











