सरायकेला: सीनी ओपी क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी अशोक मुखी के घर में सोमवार की देर रात करीब 11 बजे एक बैंडेड करैत राणा सांप घुस गया.सांप को देखकर घर में अफरा तफरी मच गई.इसके बाद स्नेक कैचर राजा बारीक को इसकी सूचना दी गई.सूचना पर मौके पर पहुंच कर स्नेक कैचर ने सांप का रेस्क्यू किया और उसे रात में ही सीनी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.सांप की लंबाई 5 फीट बताई जा रही है.











