
जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड गेट के सामने अनिल प्रकाश के घर के ऊपर मंगलवार को करीब 4:30 बजे तेज़ आंधी के कारण एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसमें महिला पुष्पा देवी को गंभीर चोट आई है. इसके बाद बस्तीवासियों ने रोड जाम कर दिया. उनका कहना है कि पेड़ बहुत पुराना था और जर्जर भी हो गया था. काफी दिनों से कंपनी प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. (नीचे भी पढे)

उस जर्जर पेड़ को वैसे ही छोड़ दिया और बाकी पूरे पेड़ काट दिए गए. अनिल प्रकाश का कहना है की मेरे घर में जो नुकसान हुआ है उसकी जिम्मेदारी पूरी कंपनी प्रबंधन की होगी. कंपनी जिस वक्त पेड़ कट रहा था तो उन्होंने पूरे पेड़ को क्यों नहीं काटे. उन्होंने यह भी बताया है कि जब तक कंपनी प्रबंधन मुआवजा नहीं देती है रोड ऐसे ही जाम रहेगा. मौके पर टेल्को थाना की पुलिस पहुंची. सड़क जाम करने वालों को समझाया लेकिन वे अपनी मांग पर अडिग है.











