छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया. वहीं उनके पास से एके-47 राइफल, हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है. नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों के डीआरजी ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया. इसकी पुष्टी नारायरणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की है. उन्होंने बताया है कि नक्सलियों द्वारा लगातार दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर मुठभेड़ चल रही है. दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. उन्होंने बताया कि यह नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है, जो अभी जारी रहेगा. इसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिले की संयुक्त टीम ऑपरेशन में शामिल है. इस पर रायपुर और बस्तर पुलिस लगातार नजर बनाये हुए है.











