जमशेदपुर : जमशेदपुर के गीतकार तोमर सत्येन्द्र सिंह द्वारा लिखा गया भोजपुरी सैड सॉन्ग “दिल के अरमान” का विमोचन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा किया गया. उक्त विमोचन समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्ति समाजसेवक रविन्द्र नाथ चौबे, भोजपुरी गायक भवेश कुमार और अर्जुन सिंह, उदय मूवीज़ के निर्माता निर्देशक उदय साहू आदि सम्मिलित हुए. उपस्थित विभूतियों ने उक्त गीत की सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं शुभ आशीर्वाद प्रदान किया. इस भोजपुरी सैड सॉन्ग को मुंबई की सुविख्यात गायिका सौम्या वर्मा ने गाया है एवं संगीतबद्ध सोनू सिंह ने किया है. इस गीत की रिकॉर्डिंग मुंबई में यूएम डिजिटल स्टूडियो में देविंदर कोश्यारी द्वारा हुई है एवं इसे सुनील सिंह के संयोजन में टीम फिल्म्स द्वारा वीडियो के रूप में रिलीज़ किया गया है.











