जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीसीए सेमेस्टर छह, सत्र 2022 – 2025 की चार होनहार छात्राओं ने जमशेदपुर के महत्वपूर्ण संस्थानों में प्लेसमेंट हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है. ईशा सिंह एवं आयुषी कुमारी का चयन जमशेदपुर में बहुचर्चित आइटी कंपनी विप्रो में हुआ है. वहीं प्रीति कुमारी को टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) ने बेंगलुरु स्थित कैंपस में चयनित किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बीसीए की छात्रा प्रतिमा गोप का चयन जमशेदपुर की बहुचर्चित विश्वस्तरीय कंपनी टाटा स्टील में डेटा एनालिस्ट के रूप में हुआ है. इन छात्राओं को बधाई देते हुए कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने हार्दिक उत्साह जताया है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा एवं बीसीए विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं.











