घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के काशिदा के पास गुरूवार की सुबह एक हिरण को ग्रामीणों ने पकड़कर घाटशिला वन विभाग को सौंप दिया है. इस संबंध में डीएफओ सबा आलम अंसारी ने दूरभाष पर बताया कि उक्त हिरण घाटशिला क्षेत्र के आसपास के जंगल से भटक कर वहां पहुंचा था. हिरण के आने की सूचना पाकर विभाग के पदाधिकारी और कर्मी वहां पहुंचकर उक्त हिरण को रेस्क्यू कर जमशेदपुर लाया गया है, जहां हिरण का उपचार जारी है. श्री अंसारी ने बताया कि उक्त हिरण का उपचार के पश्चात टाटा जू में भेजा जाएगा. वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उक्त हिरण जंगल से भटक कर काशिदा आ पहुंचा था और कुछ कुत्ते उसे दौड़ा रहे थे. यह देख ग्रामीण किसी तरह कुत्ते से बचाकर हिरण को पकड़ा और इसकी सूचना वन विभाग को दी. लोगों ने बताया कि हिरण घायल भी है.











