जमशेदपुर : जमशेदपुर के छात्र नेता रवि सिंह चंदेल भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने इसके निमित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान भाजपा परिवार में उनके शामिल होने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. उन्होंने पार्टी में उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया. (नीचे भी पढ़ें)
श्री चंदेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पूर्व सीएम रघुवर दास के नेतृत्व से प्रेरणा लेते हुए, अब पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ राष्ट्र सेवा और झारखण्ड के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे. रवि सिंह चंदेल काफी लंबे समय से छात्र संगठनों से जुड़े रहे है. वे लगातार छात्रों के हितों के लिए काम करते रहे है.












