जमशेदपुर : आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल के उड़नदस्ता दल द्वारा एक चोर को चोरी के पर्स व मोबाइल के साथ पकड़ा गया. पकड़े हुए व्यक्ति का नाम आफताब हुसैन है, जो जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी है. आफताब पिछले वर्ष भी चोरी के आरोप में आरपीएफ उड़नदस्ता दल के द्वारा पकड़ा गया है और जीआरपी टाटानगर के द्वारा जेल भेजा गया है. पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द किया गया.











