पलामू : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा की ओर से शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन, 27 मई को कक्षा 7-8 की 70 छात्राओं ने चित्रकला में वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना सीखा. प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चियों के चेहरे खुशी से दमक उठे, उन्होंने बताया कि इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आने वाले कल का सामना करने के लिए तैयार हैं. (नीचे भी पढ़ें)

रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे कैंप को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, कमला विजयवर्गीय, बबिता नारसरिया, रीता केडिया, विद्या अग्रवाल, सुनीता सरावगी, प्रीति अग्रवाल, ममता बूबना, नेहा तुलस्यान, साक्षी अग्रवाल अहम भूमिका निभा रही हैं.














