जमशेदपुर : जमशेदपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु के रहने वाले करीब 50 वर्षीय मंटू दास ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली. सूत्रों के मुताबिक, मंटू दास का शव ग्रेजुएट कॉलेज के पीछे स्थित डंपिंग यार्ड में पाया गया. परिजनों का कहना है कि वह बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और घर में चल रहे आपसी विवादों से बेहद परेशान थे. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है और आत्महत्या के पीछे की असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है.











