चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र के पिताजुरी केनाल के पुल पारकर शनिवार की सुबह आठ हाथियों का दल ग्रीन लेंड इंग्लिश स्कूल से सटे जंगल में शरण लिए हुए है. जंगल में हाथियों के दल के आने की सूचना पाकर जंगल के पास ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण जंगल को घेर रखा है ताकी हाथियों का झुंड जंगल से बाहर ना निकल पाएं. वहीं जंगल में हाथियों के दल के आने से जंगल से सटे आस पास के गांव के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि वन कर्मी हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार का नुक्सान ना हो.











