गालूडीह : घाटशिला के गालूडीह में संचालित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. छात्राओं ने जैक की 12वीं की वार्षिक परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय की वार्डन अंजनी कुमारी ने बताया कि विद्यालय की उर्मिला महतो ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. द्वितीय टॉपर जयश्री महतो ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. मंजू मुंडा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय टॉपर बनी हैं. इस वर्ष स्कूल से 63 छात्राओं ने जैक की 12वीं की वार्षिक परीक्षा दी थी. सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की है.











