गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी में स्थित सीएमजेकेएम इंटर कॉलेज के 68 विद्यार्थियों ने इंटर साइंस संकाय की परीक्षा में सफलता हासिल की है. इनमें से 25 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 32 विद्यार्थियों ने द्वितीय और 03 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्णता प्राप्त की है. साइंस संकाय में सिमरन परवीन ने 81% प्रतिशत (405) अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. द्वितीय टॉपर यशराज विश्वकर्मा हैं, जिन्हें 73.6 प्रतिशत (368) अंक मिले हैं. तृतीय टॉपर डॉली रानी बेसरा ने 71 प्रतिशत (355) अंक लाकर सफलता हासिल की है.











