जमशेदपुर: जमशेदपुर महेश्वरी मंडल की ओर से महेश नवमी महोत्सव पर सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन श्याम सुंदर शारदा व मंजू देवी शारदा ने संयुक्त रुप से किया. स्व. सावरमल शारदा की स्मृति में परिजनों ने शिविर का आयोजन कराया. इस शिविर में कुल 101 सदस्यों ने पंजीयन कराया. 10 सदस्यों का रक्त नहीं लिया गया. अंत में शिविर में कुल 89 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. गर्मी में रक्तदाताओं का जोश व उत्साह काफी था. (नीचे भी पढ़े)

सभी रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार, भोजन व नाश्ते की भी व्यवस्था की गयी थी. सभी ने बढ़- चढ़कर शिविर में भाग लिया. सभी रक्तादाताओं को सम्मानित भी किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सदस्यों की भूमिका भी सराहनीय रही. इस अवसर पर विशाल शारदा, मोहन लड्ढा, अरुण धूत, बासु धूत, विशाल तापड़िया, बालकिशन मालपानी, महेंद्र बाबू, कमल लड्ढा, अनिता शारदा, स्वीटी शारदा, नेहा लड्ढा, कैलाश धूत, श्रवण शारदा,वंशज धूत समेत महेश्वरी मंडल युवा संगठन के सदस्य मौजूद थे.











