रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) बैठक 4 जून बुधवार को शाम 4 बजे बुलायी गयी है. इसको लेकर सरकुलर जारी किया गया है. इस सरकुलर के मुताबिक, झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में यह बैठक होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी. हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी इसका एजेंडा नहीं बताया गया है. बताया जाता है कि कई अहम फैसलों पर रजामंदी ली जायेगी. इससे पहले भी कैबिनेट की बैठक हुई थी. जून माह की यह पहली बैठक होगी. इससे पहले मई माह में हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार कैबिनेट की बैठक कर रहे है और लगातार कई योजनाओं को मंजूरी दे रहे है. माह में एक से दो बार जरूर कैबिनेट बैठक कर लेने पर सरकार का जोर है ताकि कैबिनेट की बैठक के चक्कर में योजनाएं लंबित नहीं रह जाये. इस बीच डीजीपी के मसले पर कैबिनेट फैसला ले सकता है जबकि राज्य में बारिश के बाद किसानों को राहत देने को लेकर भी फैसले लिये जा सकते है ताकि मानसून के मौसम में खेती को सपोर्ट किया जा सके. युवाओं के मसले पर भी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है. मंईंया सम्मान योजना के विस्तार को लेकर भ सरकार फैसला लेने को तैयार है. जाहिर सी बात है कि इसको लेकर सबकी निगाहे टिकी रहेगी कि आखिर कैबिनेट में क्या कुछ फैसले लिये जा रहे है.











