जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यंगविल गांव में सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच संबंधित पदाधिकारी को इस मामले से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की. जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित व्यंगविल गांव में खाता संख्या 158 व प्लॉट संख्या 1158 में लगभग 7 एकड़ जमीन है, जिसपर भू माफिया नज़र गड़ाए बैठे है. लगातार उस पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. कुछ जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है, इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार की जा चुकी है किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होता देख ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अंचल कार्यालय पहुंच अपनी शिकायत से संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया. कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी देते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने बताया कि बिना ग्राम सभा के अनुमति के कुछ भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी शिकायत पहले भी की गयी थी और दोबारा की जा रही है. अगर इसके बावजूद कोई हल नहीं निकलता है तो जिले के उपायुक्त और राज्य के मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत कराते हुए आंदोलन का रूप अख्तियार हथियार किया जाएगा.











