मेदिनीनगर (पलामू): साइकिल चलाना बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. इससे वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलता है. साथ ही साथ डीजल-पेट्रोल की खपत नहीं होने से आर्थिक बचत भी होती है. उक्त बाते बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम कही. वे मोर्चा के जिला कार्यालय में विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ 3 जून 2018 से साइकिल दिवस मनाने का निर्णय लिया है. इसके बाद से यह पूरे विश्व में मनाया जाने लगा. उदय राम ने कहा कि साइकिल चलाने से कई बीमारी से निजात मिलती है. साइकिल चलाना एक व्यायाम है इससे सेहत ठीक रहती है. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि आजादी के बाद से ही साइकिल देश में यातायात व्यस्था का अनिवार्य हिस्सा रही है. खासतौर पर 1960 से लेकर 1990 तक भारत में ज्यादातर परिवारों के पास चलाने के लिए साइकिल ही थी. यह व्यक्तिगत यातायात का सबसे सरल व किफायती साधन था. यह पर्यावरण हितैषी वाहन है. समारोह का संचालन संजय कुमार ने किया. इस अवसर पर कृष्णा राम, जयपाल मोची, सूरज कुमार, संतोष विश्वकर्मा, उमेश कुमार, पासवान, उपेंद्र रजक, राजू राम, राकेश कुमार, श्याम पाठक, अनुज पासवान, सतीश दुबे, संजय मिस्त्री व रामनरेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.











