जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत चारखम्बा चौक के निकट सिदगोड़ा निवासी 28 वर्षीय रमेश टुडू को अनियंत्रित जेसीबी ने अपनी चपेट में ले लिया, घायल अवस्था में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गयी. सिदगोड़ा निवासी 28 वर्षीय रमेश टुड्डू अपनी बाइक से स्टेशन से सुंदरनगर की तरफ जा रहा था. दूसरी तरह बाजार समिति वाले मार्ग से आ रहे जेसीबी से परसुडीह थाना अंतर्गत चार खंभा चौक के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार रमेश टुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में रमेश टुडू को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया. जानकारी देते हुए परसुडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद फैज अहमद ने बताया कि जेसीबी और बाइक में टक्कर हुई है, जिसमें बाइक सवार 28 वर्षीय सिदगोड़ा निवासी रमेश टुडु घायल हो गया अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी है. उन्होंने बताया फिलहाल जेसीबी को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.











