जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले मेंफर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी चाकुलिया के मालकुड़ी और मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनील महतो की ईलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. पत्नी कनक महतो ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि उनके पति को किडनी और लीवर से संबंधित बीमारी थी. उन्हें झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. जहां गिरफ्तारी के बाद से ही उनका एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार को उनकी मौत हो गई. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है.




