चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव के मुंडा टोला में सोमवार को एआरएसडीए क्लब के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. पुजारी कुनाराम मुंडा ने पूजा अर्चना की. इसके बाद एक मिनट का मौन रखा गया. मौके पर महिला और पुरुषों ने भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर क्लब के सचिव खरपू मुंडा, पूर्व मुखिया गौरी शंकर मोहंती, देव नारायण हांसदा, ओम प्रकाश गोस्वामी, रितेश मुंडा, विजय मुंडा, मोती लाल मुंडा, सुगदा हांसदा, गुणाधर मुंडा, लखन मुंडा, शिबू मुंडा, पोल्टू मुंडा, गुराई मुंडा, शिवनाथ मुंडा, बापी मुंडा, चेतन मुंडा, डाकू मुंडा, शिव शंकर मुंडा, भूपेन मुंडा, मंगल चंद्र मुंडा, पूर्ण चंद्र मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, शिव शंकर सोरेन, संध्या मुंडा, अनीता मुंडा, गौरी मुंडा, बसंती मुंडा, सुमित्रा मुंडा, अंजली मुंडा समेत अनेक महिला और पुरुष उपस्थित थे.











