रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: स्मार्ट क्लासेस चक्रधरपुर में जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला टॉपर राजश्री लोहार एवं नवीं जिला टॉपर आफिया नसरीन सहित अन्य टॉपरों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक सुशील महतो ने कहा कि हमें गर्व है अपने होनहार विद्यार्थियों पर जिन्होंने पूरा जिला में स्मार्ट क्लासेस के साथ-साथ हम सबों का सर गर्व से ऊंचा करने का अवसर दिया है. संस्था से राजश्री लोहार 447 अंकों के साथ प्रथम स्थान व जिला टॉपर रही, आफिया नसरीन 433 अंकों के साथ दूसरे स्थान व जिले के नवें स्थान पर रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं 429 अंकों के साथ तानी बेसरा तीसरे स्थान पर रहीं. संस्था के अन्य टॉपरों में तूरलेन मारथा बोदरा और भूमि ऊरांव 416 अंक, महविश अख्तर 415 अंक, अम्मारा नाज और जय ज्योति प्रधान 410 अंक, बिक्की ठठेरा और आसिफा जहां 398 अंक, प्रियंका महतो 396अंक, रितिका मुखी और सुष्मिता चाकी 395 एवं ममता मेराल 393 अंक प्राप्त किए. कुल 57 विद्यार्थियों में से 53 विद्यार्थी प्रथम और 4 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए. इस अवसर पर शिक्षक सुशील महतो, मोहम्मद सरफराज रिजवी आलम एवं अन्य उपस्थित थे.











