चाकुलिया: चाकुलिया में 10 जून को 11 केवी चाकुलिया पीएसएस के तार से सटे पेड़ों की डालियों की कटाई-छटाई एवं मेटेनेंस कार्य के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं बालीबांध पीएसएस में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. (नीचे भी पढ़े)
इस अंतराल से पूर्व अगर कार्य संपन्न हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. यह जानकारी कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम ने दी है. उन्होंने बताया कि बारिश और आंधी के मौसम में बिजली तारों से सटे पेड़ों की डालियों की कटाई और छंटाई जरूरी है. ताकि बारिश और आंधी के दौरान बिजली बाधित नहीं हो सके.











