जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड ने जमशेदपुर के उलीडीह थाना समिति द्वारा उलीडीह आदिवासी हाई स्कूल के समीप स्थित बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने देश के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और झारखंड के वीर सपूत शहीद बिरसा मुंडा को नमन किया. इस दौरान प्रवीण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता के रक्षक थे. जनजातीय गौरव और आदिवासी– मूलवासी के हक– अधिकारों के लिए उन्होंने हुल क्रांति का आगाज किया था. (नीचे भी पढ़ें)
जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने जो लड़ाई लड़ी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है उनके विचार आज भी प्रासंगिक है. कृतज्ञ राष्ट्र आज भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना महामंत्री मनोज गुप्ता, विजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, अभिजीत सेनापति, योगेंद्र साहू, मनोज राय, मनोज ओझा आदि उपस्थित थे.











