जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने साकची स्थित बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक ने कहा कि उनके द्वारा निजी खर्चे से भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा इस जगह में स्थापित की गई है. भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी के लिए दिया गया बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों – युगों तक प्रेरणा देती रहेगी.











