जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती पहाड़ी पूजा कमेटी की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे मां गोलपहाड़ी माता का हल्दी व राटा पूजा करायी गयी. यह पूजा एक पखवाडे तक चलता है. सोमवार को सुहागिनों ने माता को हल्दी लगाया,साथ ही नीम पेड़ की पूजा की गयी.यह पूजा पहली बार 1990 में शुरू की गयी थी. इसकी शुरुआत अम्मा के भाई सक्कू भाई व पंडित लक्ष्मी अम्मा ने करायी थी.(नीचे भी पढ़े)
इसके लिए भव्य तैयारी की गयी है. 13 जून को माता का आगमन होगा.15 जून को झांकी, 16 को कुमकुम पूजा और 17 को माता का महाकुंभ का भोग लगेगा. शाम को झांकी के साथ माता को विदाई दी जाएगी. इस दौरान आतिशबाजी भी होगी. इस अवसर पर समाजसेवी अजय सिन्हा, पंडित के कुमार राव, कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा राव, महेश राव, राहुल सिंह, गोलू सिंह, मुन्ना सिंह, संजय राव, दिनेश गौड़, संतोष राव, सांई राव, शुभम मलिक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.











