जमशेदपुर : जमशेदपुर की संस्था अर्वत फाउंडेशन की सचिव डॉ सृष्टि के नेतृत्व में शुक्रवार को उपायुक्त से मिलकर गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में सृष्टि ने बताया है जमशेदपुर में गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले अधिक है. यह एक गंभीर समस्या है. इससे न केबल युवाओं को प्रभावित हो रहे है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. आय दिन मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है और इसका मुख्य कारण गुटखे का सेवन करना है. अर्वत फाउंडेशन की मांग है कि जमशेदपुर में गुटखा और अन्य चबाने वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री, वितरण और खपत पर पूर्व प्रतिबंध लागू करें. वहीं लोगों के बीच जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य विभागों और नागरिक समाज संगठनों के साथ मिलकर जनसंवेदनशीलता अभियान चलाएं.



