• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur administration new launching : धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जमशेदपुर के सांसद, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को सांसद, जमशेदपुर विद्युत वरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर धरती आबा जनभागीदारी अभियान के सफल संचालन एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया. इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है. संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री बृजनंदन प्रसाद ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल केंद्र सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप जनजातीय समाज की समग्र उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों में योग्य लाभुकों का आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे इन शिविरों में आकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाएं. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने कहा कि जिले भर के जनजातीय बहुल गांव-गांव में शिविर को लेकर जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया. इस दौरान लगभग 275 शिविरों का आयोजन ग्राम स्तर पर किया जाना है. उन्होने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचायी जाएगी. प्रत्येक शिविर में संबंधित विभागों के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि पात्र लाभुकों का मौके पर ही पंजीकरण एवं लाभ वितरण किया जा सके. उन्होंने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाएं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान
खबर

June 3, 2026
Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Next Post

Tata steel jdc : टाटा स्टील के सेफ्टी, ओएचएस, आइबीएमडी व इनवायरमेंट जेडीसी ने सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच बिताये समय, बांटी खुशियां और ज्ञान

Tata workers union controversy : टाटा वर्कर्स यूनियन में विवाद बढ़ा, अध्यक्ष टुन्नू चौधरी को उनके ही करीबी संजय सिंह ने दे दी चुनौती, मीटिंग के मुद्दे पर घेरा, खुद से मीटिंग बुलाने का ठोका ताल

Tata steel scholarship : टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप के चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी, ये हुए चयनित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News