आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं भागीदारी के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम गायत्री परिवार ट्रस्ट, सरायकेला-खरसावां के सहयोग से आयोजित किया गया. विद्यालय के जूनियर तथा सीनियर दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर भाग लिया. यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया. शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा अन्य सभी कर्मचारी भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हुए, जिससे यह आयोजन विद्यालय परिवार का एक सामूहिक प्रयास बन गया. योग सत्र में विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम तथा संकल्प ग्रहण कार्यक्रम को सम्मिलित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में योग को नियमित एवं अविभाज्य अंग बनाएंगे ताकि वे शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक रूप से स्वस्थ, संतुलित एवं सशक्त बन सकें. यह कार्यक्रम दैनिक जीवन में योग को अपनाकर एक अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देने वाला रहा.



