आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर रोड नंबर 3 निवासी सत्यनारायण ठाकुर के किराएदार शुभम कुमार नामक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मृतक श्रीनाथ कॉलेज के बीबीए का छात्र था और किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसके परिजन कोलकाता में रहते हैं. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जब शुभम ने फोन नहीं उठाया तब परिजनों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी. मकान मालिक जब शुभम के कमरे के पास पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद पाया. काफी आवाज लगाने के बाद भी शुभम ने जब दरवाजा नहीं खोला तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. अंदर प्रवेश करने पर पाया कि शुभम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा है. फिलहाल परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.



