जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा दिए गए प्रेरणादायक भाषणों से हुई, जिसमें उन्होंने योग के इतिहास, उसके महत्व और वर्तमान जीवन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. तत्पश्चात शिक्षक और छात्रों ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में प्राणायाम और योग के विभिन्न आसनों जैसे वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, पद्मासन आदि का अभ्यास किया तथा योग को नियमित रूप से अपनी दैनिक जीवन में शामिल करने का प्रण लिया जिससे हमसभी शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सुदृढ बन सकें. (नीचे भी पढे़ं)
इसके साथ ही बच्चों ने इस विषय पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक पोस्टर भी बनाए. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत योगासनों का सामूहिक प्रदर्शन रहा. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.



