जमशेदपुर: जमशेदपुर में दो दिन पूर्व हुए मानसूनी बारिश के बाद उपजे हालात को लेकर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर जिला कांग्रेस कमेटी ने संतुष्टि जताते हुए उपायुक्त के प्रयासों की सराहना की. साथ ही यह भी कहा कि किन परिस्थितियों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए इसकी समीक्षा कर सभी प्रभावित लोगों को उचित प्रावधान के तहत सरकारी मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि बाढ़ की वजह से नहीं बल्कि नालो का अतिक्रमण और सरकारी मशीनरी की लापरवाही से ऐसे हालात उत्पन्न हुए हैं. ऐसे में नालों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए जिन- जिन बस्तियों के लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें उचित मुआवजा प्रदान की जाए. वही वन विभाग द्वारा मानगो के गोकुलनगर वासियों को नोटिस जारी किए जाने के मामले में भी उन्होंने डीसी से पूरे मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों से लोग वहां आशियाना बनकर रह रहे हैं. जब वहां बस्ती का निर्माण हो रहा था तब वन विभाग कहां था. उन्होंने मांग की है कि वन विभाग की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शफीअहमद खान, सामंत कुमार, अमरजीत नाथ मिश्र, रजनीश सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, ब्रजेन्द्र तिवारी, धर्मा राव, राजेश कुमार, अतुल गुप्ता, राकेश साहू युवा कांग्रेस, रविन्द्र मौर्या, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रंजीत सिंह, अरूण कुमार सिंह, महेश्वर प्रसाद, राजेश चौधरी, बिरेंद्र पाण्डेय, दिनेश, राजगीर सिंह यादव, अरविंद कुमार साहू सेवादल, नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष, शमशेर आलम, राजकुमार वर्मा, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई, अमर कुमार मिश्र, राजकिशोर प्रसाद, निखिल कुमार, रामलाल प्रसाद पासवान, फिरोज खान, भोला यादव, अंसार खान, चंदन सिंह, रंजन सिंह, मुन्ना मिश्र, योगेन्द्र सिंह राठौर, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.











