जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 रिफ्रैक्टरीज सेक्शन में योग दिवस मनाया गया. इससे पहले विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया गया था. इस मौके पर एमके सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्लांट के भीतर ही योगासन किया. इसमें काफी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीनियर फोरमैन एस ख़ान, आतिफ़, राजेश चटर्जी, अंतरा, निधि कुमारी समेत अन्य काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे. इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सबको योग के प्रति जागरूक किया गया.











