जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह मखदुमपुर क्षेत्र के दुर्गा बाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमे मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए और योग किया. इस मौके पर कमिटी के द्वारा विधायक को पौधा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है. साथ ही मन को शांति मिलती है. उन्होंने लोगों से अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया. मौके पर पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, अरुणा एका, अपर्णा गुहा आदि उपस्थित थे.











